दरभंगा में युवक ने पकड़ा विशाल सांप, छोड़ने के दौरान डसा। गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, जानें पूरा मामला. दरभंगा: बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में सोमवार दोपहर करीब दो बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाथ में जिंदा सांप लेकर इलाज कराने पहुंच गया. सर्पदंश का शिकार युवक मोहम्मदपुर बुआरी गांव निवासी 35 वर्षीय छोटू मुखिया है.