दरभंगा में 23 वर्षीय गोलगप्पा विक्रेता गुलशन कुमार का शव फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जताई है। Darbhanga Youth Death Case: शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोहल्ले में मंगलवार की शाम बंद कमरे में गोलगप्पा विक्रेता गुलशन कुमार (23) का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई।