इंटरनेशनल बॉक्सर अरुंधति टैमर कप खेलने वाली भारतीय टीम में शामिल हैं. कोटा: शहर की इंटरनेशनल बॉक्सर अरुंधति चौधरी फिनलैंड में इंटरनेशनल टैमर कप टूर्नामेंट खेलेगी. अरुंधति भारतीय टीम का हिस्सा हैं. अरुंधति बुधवार को दिल्ली से फिनलैंड रवाना हुई हैं. यह टूर्नामेंट फिनलैंड के टैम्पेरे शहर में 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक खेला जा रहा है. इसमें बॉक्सिंग के मुकाबले 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच होंगे.