ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को निकाला, कई का इलाज जारी. मेरठ: सरधना थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहटा ब्लॉक के चिंदौड़ी अमानुल्लाहपुर मार्ग पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 6 फीट गहरे खेत में जा गिरी. एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है.