मथुरा के महोली गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर 42 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हाईवे क्षेत्र के महोली गांव में शराब पीने के लिए रुपये मांगने और इन्कार करने पर बुधवार रात साढ़े नौ बजे हुए विवाद में 42 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।