रुहेलखंड विश्वविद्यालय की उपाधियों पर अब इंडिया की जगह भारत अंकित होगा। अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई विद्या परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दावा है कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ऐसी पहल करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है।कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष के लिए.