शिमला में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए राज्य सरकार ने कार्ट रोड और सर्कुलर रोड के चौड़ीकरण का फैसला किया है। इसके लिए 20 हजार वर्ग मीटर से अधिक भूमि का अधिग्रहण होगा, जिससे लगभग 200 परिवार विस्थापित होंगे, जिनके पुनर्वास की योजना है।