Gorakhpur News: करवा चौथ पर्व से पहले झंगहा, मोतीराम, बरही, गोबड़ौर और नई बाजार के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाओं ने व्रत की तैयारियों के लिए कपड़े, आभूषण, मेहंदी, शृंगार और पूजन सामग्री खरीदी। ब्यूटी पार्लर, फल और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़ रही। कारोबारियों के अनुसार, त्योहार के कारण आभूषण, कपड़ों और फलों की बिक्री में तेजी आई है।, Gorakhpur Hindi News - Hindustan.