RAS Jyotsna Kheda: 13 साल पुराने पट्टा विवाद में आदेशों की अवहेलना पर जिला उपभोक्ता आयोग सीकर ने खंडेला एसडीएम ज्योत्सना खेड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वहीं सीकर कलेक्टर आशीष मोदी को समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से तलब किया गया है। सादगीपूर्ण शादी को लेकर चर्चा में रहीं RAS ज्योत्सना खेड़ा अब इस प्रकरण से सुर्खियों में हैं।