कैंसर संस्थान में स्तन कैंसर की मुफ्त जांच के लिए क्लीनिक शुरू. स्तन कैंसर का जल्दी पता चले तो इलाज की राह आसान हो सकती है। इसी उद्देश्य से राजधानी के कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट (केएसएसएससीआइ) में महिलाओं के लिए मुफ्त स्तन कैंसर जांच एवं पुनर्वास क्लीनिक शुरू किया गया है। यहां विशेष स्कैनिंग मशीन से जांच के साथ स्तन स्वास्थ्य संबंधी सलाह और उपचार के बाद देखभाल की सुविधा.