लखनऊ। चौक स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। गोसाईगंज ब्लॉक ने 139 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप जीती, जबकि मोहनलालगंज 124 अंकों के साथ उपविजेता रहा। काकोरी के पीएम श्री विद्यालय खुशहालगंज के उजैर और गोसाईगंज के भट्टी बरकतपुर की शगुन व्यक्तिगत चैंपियन बने। दूसरे दिन उच्च प्राथमिक स्तर की स्पर्धाओं में बालकों की 100 मीटर.