लखनऊ। कैसरबाग डिपो में कर्मचारियों की लापरवाही से करीब ढाई लाख रुपये का 2,662 लीटर डीजल सड़क पर बह गया। टैंक पहले से भरा होने के बावजूद टैंकर से डीजल उतारने के कारण यह घटना हुई। मामले में डीजल प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।घटना 12 अक्तूबर की है। डिपो में वरिष्ठ लिपिक आरिफ हुसैन डीजल प्रभारी थे। डीजल टैंक भरने के लिए आए टैंकर से अनलोडिंग शुरू कर दी गई.