घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की आंखों में मिर्च स्प्रे छिड़ककर चेन लूटी. वजीरगंज के जवाहर नगर में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग बैजनाथ प्रसाद वर्मा की आंखों में मिर्च स्प्रे छिड़ककर बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पीड़ित के बेटे आशीष ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई।आशीष के मुताबिक, घटना 26 अक्तूबर की शाम 5:26 बजे की है। खींचतान में आधी चेन बदमाशों के हाथ लग गई.