अयोध्या। रामनगरी के दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। पांच से आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले दीपोत्सव में करीब 100 विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें 12 देशों के विशेष मेहमानों के साथ 30 से अधिक देशों के राजदूत और अन्य प्रतिनिधि शामिल होंगे। विभिन्न देशों में बसे प्रवासी भारतीयों को भी आयोजन में शामिल होने का न्योता भेजा जा रहा है।भारतीय दूतावासों.