बायोमीट्रिक के लिए क्लास छोड़ लाइन में लग रहे विद्यार्थी. अवध विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भारी पड़ रहा है। सत्यापन कराने के लिए विद्यार्थी सुबह से शाम तक कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। विश्वविद्यालय में करीब छह हजार विद्यार्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन होना है, लेकिन इसके लिए सिर्फ दो काउंटर लगाए गए हैं। ऐसे में प्रक्रिया धीमी होने से विद्यार्थियों को घंटों इंतजार.