Varanasi News: वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने भाई-बहन की तस्वीरें एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं और वायरल करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने शादी तुड़वाने की धमकी देकर ₹5 लाख मांगे और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।