कहली संपर्क मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे खड़े हरे पेड़ों में आग लग गई। करीब एक घंटे तक पेड़ जलते रहे, जिसे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाया। आग लगने का कारण अज्ञात है। ग्रामीणों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतर्कता बरतने की मांग की है।