लखनऊ। आशियाना स्थित जैन मंदिर में श्री आदिवीश्वर चौबीसी मानस्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 11 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। बुधवार को श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज ने दिगंबर जैन मंदिर में प्रवेश किया। श्रद्धालुओं ने विहसंत सागर जी का स्वागत किया। विहसंत सागर जी महाराज ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा केवल मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठित करने की कला नहीं बल्कि भक्त को भगवान बनने की शिक्षा देने का माध्यम है।