लखनऊ। बेगम अख्तर की गजल गायकी की विरासत को याद करने के लिए भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को याद-ए-बेगम अख्तर कार्यक्रम होगा। इसमें पद्मश्री से सम्मानित गजल गायक उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर के कलामंडपम सभागार में होगा। विश्वविद्यालय की बेगम अख्तर पीठ की ओर से उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में गजल और सुगम संगीत की परंपरा से.