लखनऊ। अब गांवों के युवा, महिलाएं और किसान भी अपनी भाषा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से रोजगार, कारोबार और सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में अगले 12 महीनों के भीतर 25 जनएआई कैफे खोले जाएंगे। बुधवार को संकल्प भारत-2026 में आविष्कार फाउंडेशन, हेड हेल्ड हाई फाउंडेशन और जनएआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ। परिवर्तन चौक स्थित एक होटल.