जिम्स, ग्रेटर नोएडा में बायोफायर फिल्म-ऐरे सिस्टम की शुरुआत हुई है, जिससे अब एक ही टेस्ट में कई संक्रामक रोगों की पहचान हो सकेगी। यह अत्याधुनिक तकनीक त्वरित जांच, कम खर्च और उन्नत चिकित्सा अनुसंधान में सहायक होगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल पाएगा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में अब एक ही टेस्ट से कई रोगों की पहचान हो सकेगी। इसके लिए विभिन्न तरह के अलग-अलग टेस्ट करने की आवश्यकता नहीं.