Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर-21सी में 25 अक्टूबर की तड़के चोरी के इरादे से एक फ्लैट में घुसे दो युवकों में से एक भागने की कोशिश में सीढ़ी समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी हिमांशु उर्फ भोला के रूप में हुई। उसका साथी फरार है।, Faridabad Hindi News - Hindustan.