Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में झाड़सैंतली पुल के पास मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने कार का टायर पंचर होने का इशारा किया। कार सवार रोहित तेवतिया और उनके साथी पंचर ठीक कराने लगे, तभी कार की पिछली सीट पर रखे बैग से 1.60 लाख रुपये चोरी हो गए। घर पहुंचकर चोरी का पता चलने पर रोहित ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।