Hindustan. Faridabad News: फरीदाबाद में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की जांच में पिछले वर्ष लिए गए 163 नमूनों में से 24 मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। विफल नमूनों में करीब 70 प्रतिशत दूध और उससे बने उत्पादों के थे।. औद्योगिक नगरी में मिलावटखोरी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। खासकर त्योहारों के दौरान मिठाइयों, पनीर, देसी घी और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है।