धनबाद की साहित्यकार ममता बनर्जी को रवीन्द्रनाथ टैगोर सेवा उत्कृष्टता सम्मान 2026 से नवाजा जाएगा. 22 वर्षों से हिंदी साहित्य के संवर्धन में योगदान. झारखंड के धनबाद की वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार ममता बनर्जी को साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘रवीन्द्रनाथ टैगोर सेवा उत्कृष्टता सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जायेगा. दक्षिण कोलकाता क्रीड़ा सुर संस्कृति परिषद (सेवा प्रतिष्ठान) ने उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया है.