Dainik Bhaskar. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को बिहार विधान परिषद चुनाव में सारण में झटका लगा है, तो मिथिला में जीत मिली है। सारण शिक्षक से मौजूदा MLC एवं जन सुराज उम्मीदवार आफाक अहमद अपनी सीट नहीं बचा पाए।. बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को हुए चुनाव के सभी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।