भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 56वें स्थापना दिवस पर आयोजित 'एक्जान फेस्ट' के दूसरे दिन छात्रों ने खेलकूद और कलात्मक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शॉटपुट में हिमांशु राय ने स्वर्ण जीता, जबकि पेपर पेंटिंग में अमीषा और अदिति की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।