Ghaziabad News: बुधवार सुबह साहिबाबाद मंडी के सामने लिंक रोड पर मोहननगर की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई। चालक ने कार सड़क किनारे रोकी और बाहर निकलकर दमकल को सूचना दी। दमकल की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह जल गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया।, Ghaziabad Hindi News - Hindustan.