Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर अहसान होटल के पास बुधवार शाम रविंद्र के पॉलिथीन गोदाम में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।, Ghaziabad Hindi News.