दरभंगा हवाई अड्डे पर 912 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक टर्मिनल भवन से मिथिला के विकास का नया अध्याय शुरू होगा। सांसद गोपालजी ठाकुर ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर फोरलेन तक ट्रंपेट इंटरचेंज फ्लाईओवर बनाने का निर्देश दिया, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी, व्यापार और रोजगार को गति मिलेगी।