Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक महिला ने मीनापुर के अखिलेश प्रसाद पर यौन शोषण, वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी छह वर्षों से उससे जबरन संपर्क कर रहा था और पटना में एक रिश्तेदार के घर ले जाकर कथित तौर पर जबरदस्ती की। उसने पति को धमकाने, अफवाह फैलाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।