Ghaziabad News: गाजियाबाद की श्री बांके बिहारी शरणम सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर पर मंजूरी से अधिक मंजिलें और दुकानें बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में 2020 में कोर्ट में केस दायर किया गया था और अगली सुनवाई 31 अक्तूबर को होनी है। फेडरेशन के अनुसार, जिले की कई सोसाइटियों में भी नक्शे के विपरीत निर्माण हुआ है। निवासी सभी सोसाइटियों की जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।