इंदौर एवं भोपाल मेट्रो में टिकट वेंडिंग मशीन से ले सकेंगे टिकट. दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को भी ब्रेल लिपि की सुविधा हो सकेगी उपलब्ध. इंदौर: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा भोपाल एवं इंदौर मेट्रो के संचालित कॉरिडोर के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट वेंडिंग मशीन (TVM) की शुरुआत 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार से की जा रही है. इस सुविधा के माध्यम से यात्री स्वयं टिकट प्राप्त कर सकेंगे.