Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में 10 अक्टूबर से 30 जनवरी 2027 तक 100 दिवसीय ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय मॉनिटर डॉ. होसान्ना सिंह ने हुरलुंग आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया, जहां सहियाओं द्वारा चिह्नित संदिग्ध कुष्ठ मरीजों की स्क्रीनिंग हुई। सहियाएं घर-घर जाकर मरीजों की पहचान करेंगी। आंगनबाड़ी कर्मियों और शिक्षकों को कुष्ठ के लक्षण, उपचार और भ्रांतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।, Jamshedpur Hindi.