Haridwar News: यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त बस जांच अभियान तेज किया है। अब तक 20 बसों के चालान किए गए और तीन बसें सीज हुई हैं। दस बसों की फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। लालजीवाला पार्किंग में अधिकारियों ने बसों की तकनीकी स्थिति, दस्तावेजों और परमिट की जांच की। नियमों की अनदेखी पर आगे भी कार्रवाई होगी।, Haridwar Hindi.