गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेले में भीड़ प्रबंधन के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है। मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर के श्रद्धालुओं को वापसी के लिए अलग-अलग मार्ग दिए जाएंगे ताकि जाम से बचा जा सके। कार्तिक पूर्णिमा मेला शुरू होने में अब दो सप्ताह से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा, जाम, व्यवस्था आदि को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है।