Kanpur News: कानपुर में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एडीएम सिटी सौरभ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में शपथ, विद्यालयों में विशेष सभाएं, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना बनाई गई। राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर रन फॉर यूनिटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।