उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक सरकारी स्कूल आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ नई पहचान बना रहा है। प्रधानाचार्य और शिक्षकों के प्रयासों से स्कूल में वातानुकूलित कक्षाएं, डिजिटल लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्कूल में बच्चों की बढ़ती संख्या और अभिभावकों का भरोसा इस बदलाव की कहानी बयां करता है। देखिए Good News India में चित्रकूट के इस सरकारी स्कूल की प्रेरक कहानी। #goodnewsindia #chitrakoot.