फैक्ट्री में भारी सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना हो या टेक्सटाइल उत्पादन में बार-बार दोहराए जाने वाले काम करना, इन प्रक्रियाओं को आसान बनाने में रोबोटिक्स की भूमिका बढ़ रही है। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में युवा इंजीनियर्स ऐसे ऑटोनॉमस मोबाइल रोबोट तैयार कर रहे हैं, जो फैक्ट्री के अंदर खुद रास्ता तय करके सामान पहुंचा सकते हैं। वहीं, टेक्सटाइल इंडस्ट्री में रोबोटिक आर्म्स गर्म कपड़ों को संभालने और प्रोडक्शन.