कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर राजस्व खुफिया निदेशालय DRI ने 13.50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लगभग 55 हजार ई-सिगरेट जब्त की हैं। ये ई-सिगरेट नेपाल भेजे जाने वाले ट्रांजिट माल के दो कंटेनरों से बरामद की गईं, जिन्हें पानी के गिलास और सिरेमिक मग के नाम पर छिपाया गया था।