कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में भाजपा और जेडीएस के एनडीए गठबंधन ने सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा ने तीन सीटें जीतीं, जबकि बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीएस के एपी रंगनाथ विजयी रहे। उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट पर शशील जी. नमोशी ने पांचवीं बार जीत हासिल की। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को.