समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर एमएलसी चुनाव मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और उनके संगी साधी एमएलसी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. गोरखपुर शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सपा प्रत्याशी डॉ संजयन त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव ने बहिष्कार कर दिया.