दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की रामलीला मैदान रैली के लिए NOC जारी कर दी है, लेकिन इसमें कई कड़ी शर्तें लगाई गई हैं। इन शर्तों में भूमि मालिक की अनुमति, हिंसा से बचाव, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरे जैसे प्रावधान शामिल हैं, जिनका पालन अनिवार्य होगा। दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को रैली आयोजित करने का फैसला किया।