उत्तराखंड सरकार ने मेगा इंडस्ट्रियल नीति के तहत बड़े उद्योगों को 12 करोड़ रुपये का अनुदान देने का प्रावधान किया है। इससे लंबित भुगतान होगा, उद्योगों को आर्थिक राहत मिलेगी और उत्पादन, निवेश व रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में बड़े उद्योगों को प्रोत्साहन देने और उनके विस्तार को गति प्रदान करने के लिए सरकार ने मेगा इंडस्ट्रीयल नीति के तहत अनुपूरक बजट में 12 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है।