Dainik Bhaskar. दिवाली व छठ को लेकर बढ़ी भीड़ के कारण कांटी के सदातपुर व संगमघाट फोरलेन को जाम से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। दरभंगा मोड़ से संगम घाट तक 5 लेयर का ट्रैफिक प्लान बना है। मुजफ्फरपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक दरभंगा मोड़ से संगम घाट तक एनएचएआई के कार्य के कारण यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।