भागलपुर के घटोरा आर्द्रभूमि को रामसर साइट का दर्जा दिलाने की प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है, जहां सर्दियों की आहट के साथ विदेशी मेहमान परिंदों का आगमन शुरू हो गया है। यह जलक्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता और प्रवासी पक्षियों की 75 प्रजातियों के लिए जाना जाता है, जिसके अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने से ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।