मुरादाबाद में कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन में अव्यवस्था हावी रही, जहां कुर्सियां न मिलने पर महिला कार्यकर्ताओं को मंच के सामने दरी पर बैठना पड़ा। नेताओं को उन्हें मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिससे पार्टी के सीटिंग प्लान और अनुशासन पर सवाल उठे। बैठने के लिए स्थान नहीं मिलने पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मंच के सामने जमीन पर बैठ गईं। इसे लेकर काफी देर हंगामा होता रहा।