जापान पैरा एथलेटिक्स गेम्स में डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीतने वाले मथुरा के पैरा एथलीट राम रतन सिंह का स्वदेश वापसी पर दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर उनके पैतृक गांव नरी तक भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ उनके सम्मान में जगह-जगह जश्न मनाया गया, जिसमें स्थानीय नेताओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया।