बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से मध्यप्रदेश में मौसम बदलने वाला है। बुधवार को 31 जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक के आसार हैं। सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी है। ] एमपी में मानसून विदाई की ओर है। अब तक 33.1 इंच बारिश हुई है, लेकिन सामान्य कोटे से करीब 11.3 प्रतिशत कमी है।