बलिया में जयप्रभा सेतु से 50 फीट नीचे फेंकी गई एक नवजात बच्ची सरयू नदी की रेत पर जीवित मिली। मांझी निवासी विकास और पुलिस की मदद से बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कहावत है कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय।’ मंगलवार की सुबह यूपी-बिहार सीमा पर स्थित जयप्रभा सेतु पर कुछ ऐसा ही देखने को मिला।